मां की जान बचाने के लिए 5 साल के बच्चे की टॉय एंबुलेंस आई बहुत काम, आप भी जानकर हो जाएंगे हैरान

By: Ankur Mon, 31 Aug 2020 5:57:19

मां की जान बचाने के लिए 5 साल के बच्चे की टॉय एंबुलेंस आई बहुत काम, आप भी जानकर हो जाएंगे हैरान

हर इंसान अपनी सेहत का बहुत ख्याल रखता हैं, लेकिन कब क्या हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता हैं। ऐसा ही कुछ हुआ इंग्लैंड के टेलफोर्ड में जहां एक महिला अचानक बेसुध होकर गिर पड़ी। लेकिन महिला के 5 साल के बच्चे ने अपनी टॉय एंबुलेंस की मदद से अपनी मां की जान बचा ली जिसके बार में जानकर सभी हैरान हैं। दरअसल, इस पांच वर्षीय बच्चे की मां बेसुध होकर गिर गई थी। अगर सही वक्त पर उसे हॉस्पिटल नहीं ले जाया जाता तो उसकी मृत्यु भी हो सकती थी या फिर वो कोमा में चली जा सकती थी। लेकिन बच्चे ने जो किया उसके वजह से उसकी मां की जिंदगी बच पाई हैं।

दरअसल, हुआ ये कि जॉश चेपमैन अपने भाई के साथ गेम खेल रहे थे। इसी समय उन्होंने ये देखा कि उनकी मां जमीन पर गिर गई हैं। जॉश ने बिना वक्त गवाए अपने टॉय एंबुलेंस में लगे 112 इमरजेंसी नंबर को डॉयल कर दिया। उन्होंने फ़ौरन पुलिस को इस बात की जानकारी दे दी।

पुलिस सुपरिटेंडेंट ने इस बारें में बताया है कि अगर थोड़ा और वक्त हो जाता तो जोश की मां की जान भी जा सकती थी। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने पांच वर्षीय बच्चे को शाबाशी भी दी। फिर पुलिस उनकी मां को डॉक्टर के समीप ले पहुंची। हॉस्पिटल जाकर यह पता चला कि वो डायबिटिक कोमा में हैं। उनका शूगर स्तर बेहद गिर गया था। हालांकि बच्चे की समझदारी के वजह से मां की वक्त रहते जान बच पाई हैं।

ये भी पढ़े :

# इस गांव की अनोखी भाषा दुनियाभर में कोई नहीं जानता, यहां की चरस भी है काफी मशहूर

# काइट फेस्टिवल के दौरान पतंग की पूंछ में उलझी बच्ची, उड़ गई हवा में, देखे वीडियो

# खूनी योद्धा के नाम से प्रसिद्द था यह क्रूर शासक, हजारों जिंदा लोगों को दफनाकर बनवा दी थी मीनार

# आखिर क्यों यह शख्स 32 सालों से बिना सैलरी के कर रहा ट्रैफिक ड्यूटी, दिल को छू लेगा कारण

# अनोखी श्रीमद्भगवद्गीता जिसका एक पन्ना पलटने में भी लगते हैं 4 लोग

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
lifeberrys हिंदी पर देश-विदेश की ताजा Hindi News पढ़ते हुए अपने आप को रखिए अपडेट। Viral News in Hindi के लिए क्लिक करें अजब गजब सेक्‍शन

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com